-छात्रों ने कहा मम्मी-पापा को बोलेंगे की मतदान जरूर करें -20 को सबसे पहले करें मतदान फिर कोई काम तस्वीर: 06 मतदान के विषय में छात्रों को जागरूक करते प्राचार्य माधव चंद्र चौधरीनगर प्रतिनिधि,गोड्डाशुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत प्लस टू विद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शिक्षक व छात्रों के बीच विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रभारी प्राचार्य माधव चंद्र चौधरी ने स्कूल के करीब पांच सौ छात्रों को मतदान को लेकर जागरूक किया. श्री चौधरी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है. जिस व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष हो चुका है. वह अपना वोट आवश्यक डाले. जात पात के आधार पर किसी को वोट ना दें. अपने सारे काम को छोड़ कर मतदान करने 20 दिसंबर को अवश्य जायंे. छात्रों ने संकल्प दोहराते हुए एक स्वर में कहा कि मम्मी-पापा को 20 दिसंबर को सबसे पहले मतदान करने के लिये बोलेंगे. इस दौरान शिक्षक रामलाल मुखिया, रामवेणी सिंह, योगानंद प्रसाद सिंह, नीलम कुमारी, मीना सोरेन, जितनी दासी, बुदान मुर्मू,अभिमन्यु श्रीवास्तव, भवेश कुमार,डॉ मोहन प्रसाद, सोमनाथ झा, श्यामाकांत रामदास, विलाश प्रसाद यादवेंदु, डॉ जावेद अख्तर आदि मौजूद थे.
ओ:::::शिक्षक व छात्रों के बीच मतदान को ले कर विचार गोष्ठी आयोजित
-छात्रों ने कहा मम्मी-पापा को बोलेंगे की मतदान जरूर करें -20 को सबसे पहले करें मतदान फिर कोई काम तस्वीर: 06 मतदान के विषय में छात्रों को जागरूक करते प्राचार्य माधव चंद्र चौधरीनगर प्रतिनिधि,गोड्डाशुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत प्लस टू विद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शिक्षक व छात्रों के बीच विचार […]
