बोआरीजोर. ललमटिया थाना अंतर्गत ललमटिया पीरपैंती मुख्य मार्ग के गोबरा गांव के पास अज्ञात ट्रक के धक्के से एक मवेशी की मौत हो गयी. विरोध में जुटे ग्रामीणों ने एक घंटा तक सड़क जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे. जानकारी के अनुसार गोबरा गांव के पशु पालक बेटाराम मुर्मू का मवेशी सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया. घटना स्थल पर ही मवेशी की मौत हो गयी. सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी जीतवाहन उरांव दुर्घटना स्थल पर पहंंुचे व ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम हटवाया. श्री उरांव ने ग्रामीणों से कहा कि धक्का मारने वाले ट्रक की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. ट्रक ऑनर से मुआवजा दिलाया जायेगा. उनके आश्वासन पर ग्रामीणों द्वारा जाम हटा लिया गया.
ओके::::: ट्रक के धक्के से एक मवेशी की मौत
बोआरीजोर. ललमटिया थाना अंतर्गत ललमटिया पीरपैंती मुख्य मार्ग के गोबरा गांव के पास अज्ञात ट्रक के धक्के से एक मवेशी की मौत हो गयी. विरोध में जुटे ग्रामीणों ने एक घंटा तक सड़क जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे. जानकारी के अनुसार गोबरा गांव के पशु पालक बेटाराम मुर्मू […]
