राजमहल परियोजना के पुनर्वास स्थल का एसी ने किया निरीक्षण

-पुनर्वास स्थल के लिए चल रहे निर्माण कार्य को बंद करने का निर्देश तस्वीर: 32 पुनर्वास स्थल कीबोआरीजोर. मंगलवार को अपर समाहर्ता राजेश पाठक ने राजमहल परियोजना के विस्थापित गांव के ग्रामीणों के लिए बनाये जा रहे पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसी श्री पाठक लोहंडिया साइट का निरीक्षण कर अधिकारियों […]

-पुनर्वास स्थल के लिए चल रहे निर्माण कार्य को बंद करने का निर्देश तस्वीर: 32 पुनर्वास स्थल कीबोआरीजोर. मंगलवार को अपर समाहर्ता राजेश पाठक ने राजमहल परियोजना के विस्थापित गांव के ग्रामीणों के लिए बनाये जा रहे पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसी श्री पाठक लोहंडिया साइट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. लोहंडिया साइट पुनर्वास स्थल में परियोजना क्षेत्र के बड़ा भोड़ाय संथाली टोला व लोहंडिया बस्ती के लिए पुनर्वास स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है. एसी श्री पाठक ने इसीएल पदाधिकारी व बीडीओ सह सीओ विजय प्रकाश मरांडी को पुनर्वास स्थल के लिए चल रहे निर्माण कार्य को बंद किये जाने का निर्देश दिया. एसी ने कहा कि जिस स्थल पर विस्थापितों के लिए पुनर्वास स्थल बनायी जा रही है, वह जमीन परियोजना को अंचल द्वारा सिर्फ माइनिंग कार्य करने के लिए दिया गया है. स्थायी ढांचा बनाने के लिए जमीन परियोजना को नहीं दिया गया है. अगले आदेश तक कार्य पर रोक लगायी जाती है. इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी जीतवाहन उरांव, थाना प्रभारी उपेंद्र रजक, एएसआइ वृंदालाल आदि उपस्थित थे.————————-” परियोजना को काम बंद करने को लेकर कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है. लिखित मिलने के बाद इस बारे में सोचा जायेगा.”-एसए राव यादव, उपमहाप्रबंधक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >