विस चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई बैठक

बोआरीजोर. मंगलवार को मनरेगा भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई. विस चुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विजय मरांडी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक जानकारी दी. बीडीओ श्री मरांडी ने कहा कि मतदान के दिन बूथ से सौ मीटर की रेंज में अगर असामाजिक तत्वों द्वारा दबंगई की जाती है तो उसके […]

बोआरीजोर. मंगलवार को मनरेगा भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई. विस चुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विजय मरांडी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक जानकारी दी. बीडीओ श्री मरांडी ने कहा कि मतदान के दिन बूथ से सौ मीटर की रेंज में अगर असामाजिक तत्वों द्वारा दबंगई की जाती है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें. किसी भी मतदाता को किसी भी प्रकार का लोभ अपरोक्ष या परोक्ष रूप से दिये जाने की जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई करें. बीडीओ ने सभी बूथों का भौतिक सत्यापन का रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीइइओ मिरगेंद्र बायरा, अब्दुल जब्बार, मुकेश मंडल, राकेश कुमार, ध्रुव पांडेय,लाल बाबू सिंह, संदीप कुमार, विपिन बिहारी सिंह आदि मौजूद थे……………….तस्वीर: 30 बैठक में बीडीओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >