ओके::चिकित्सा प्रभारी ने एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक

–कई महत्वपूर्ण निर्देश दियेप्रतिनिधि, पथरगामासीएचसी परिसर में सोमवार को एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे ने की. इस दौरान डॉ दर्वे ने आठ बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि नवंबर माह के अंत तक परिवार कल्याण के तहत नसबंदी व बंध्याकरण के अलावे नौ कॉपर-टी […]

–कई महत्वपूर्ण निर्देश दियेप्रतिनिधि, पथरगामासीएचसी परिसर में सोमवार को एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे ने की. इस दौरान डॉ दर्वे ने आठ बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि नवंबर माह के अंत तक परिवार कल्याण के तहत नसबंदी व बंध्याकरण के अलावे नौ कॉपर-टी का निवेशन कराएं. उन्होंने एचआर डाटा फॉर्म तीन दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिये. 20 दिसंबर को मतदान के दिन सुबह सात से संध्या पांच बजे तक सभी उप स्वास्थ्य केंद्र खुला रखने का निर्देश दिये. साथ ही केंद्र में दवा नहीं रहने पर स्वास्थ्य भंडार से दवा प्राप्त करने को कहा. 15 जनवरी से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर प्रखंड एएनएम को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की सूची स्वास्थ्य कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा गत वर्ष 2013-14 व वित्तीय वर्ष 2014-15 का अद्यतन प्रसव प्रतिवेदन जमा कराने के निर्देश दिये. डॉ दर्वे ने सभी एएनएम को कहा कि जो मरीज पांच से छह दिनों से लगातार बुखार से पीडि़त हों उन्हें तुरंत सीएचसी भेजे. इस मौके पर प्रदीप सिंह, चंद्र शेखर चौधरी, विभा, पुष्पा श्रीवास्तव, रूपा, नीलम, दुर्गा, मीरा,चंदा आदि मौजूद थे.—————————————तस्वीर: 51 चिकित्सा प्रभारी जानकारी देते, 52 उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >