फिर भी सतर्क नहीं हुई कंपनी

गोड्डा : ओपेन कोल माइंस इसीएल ललमटिया क्षेत्र में एक साल में बम धमाके की यह दूसरी घटना है. इसके बाद भी परियोजना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये. वर्ष 2012 में परियोजना क्षेत्र के सीआइसी ठेका कंपनी के कार्यालय के बाहर रात में बम धमाका हुआ था. हालांकि घटना में कोई बड़ा […]

गोड्डा : ओपेन कोल माइंस इसीएल ललमटिया क्षेत्र में एक साल में बम धमाके की यह दूसरी घटना है. इसके बाद भी परियोजना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये. वर्ष 2012 में परियोजना क्षेत्र के सीआइसी ठेका कंपनी के कार्यालय के बाहर रात में बम धमाका हुआ था.

हालांकि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था, कुछेक लोग को हल्की चोट आयी थी. एक सप्ताह पहले सीएचपी के नजदीक पुराने टायर गोदाम में आग लगने से करीब तीन लाख के पुराने टायर जल गये. इसीएल प्रबंधक ने असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की बात बतायी थी और जांच का निर्देश दिया था. घटना के बाद मंगलवार को मुख्य गेट पर एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >