अपह्ता को पुलिस ने किया बरामद

10 साल बाद लौटी घरकोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कर पति के घर भेजा प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटीठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के पंजराडिह पंचायत के पंजराडिह गांव से अपह्त विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने बरामद अपह्ता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया. पेशी के बाद पुन: अपने पति के […]

10 साल बाद लौटी घरकोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कर पति के घर भेजा प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटीठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के पंजराडिह पंचायत के पंजराडिह गांव से अपह्त विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने बरामद अपह्ता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया. पेशी के बाद पुन: अपने पति के घर भेज दिया गया. पिता के विरोध के बावजूद विवाहिता आरोपी पति के घर भेज दी गयी. अपहरण का मामला ठाकुरगंगटी थाना में 10 साल पहले दर्ज किया गया था. अपह्ता के पिता ने अहपरण का मामला गांव के किशोरी गोस्वामी पर दर्ज कराया था. 10 साल बाद जब अपह्ता अपने घर लौटी तो पांच साल का एक पुत्र भी अपह्ता के साथ था. अपह्ता के पिता ने थाने को इसकी जानकारी दी. पुलिस द्वारा कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिये पेश किया गया. पीडि़ता ने बताया कि आरोपी पति किशोरी ने ही शादी के नियत से अपहरण किया था. फिर जब पीडि़ता को घर लाया गया तो मायके में रहने के बजाय अपने पति के घर जाना पसंद किया. थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने मामले की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >