मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

तस्वीर: 13 प्रशिक्षण प्राप्त करते द्वितीय पोलिंग पदाधिकारी, 14 प्रथम पोलिंग पदाधिकारीनगर प्रतिनिधि,गोड्डाविधान सभा चुनाव को लेकर शहर के प्लस टू विद्यालय परिसर में गुरुवार से मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है. पहले चरण के प्रशिक्षण में प्रथम व द्वितीय पोलिंग पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी […]

तस्वीर: 13 प्रशिक्षण प्राप्त करते द्वितीय पोलिंग पदाधिकारी, 14 प्रथम पोलिंग पदाधिकारीनगर प्रतिनिधि,गोड्डाविधान सभा चुनाव को लेकर शहर के प्लस टू विद्यालय परिसर में गुरुवार से मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है. पहले चरण के प्रशिक्षण में प्रथम व द्वितीय पोलिंग पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी महीप सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि इस बार मतदान के कंट्रोल यूनिट में परिवर्तन हुआ है. जिसकी जानकारी सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक है. लेकिन पहले की तरह ही सभी नियम पर मतदान कार्य होना है. उन्होंने कंट्रोल यूनिट व इवीएम की सभी जानकारी प्राप्त करने की बातों पर बल दिया. प्रशिक्षकों द्वारा प्लस टू विद्यालय के चार कमरों में प्रथम चरण के दो फे ज का प्रशिक्षण दिया गया. यहां सहायक कोषांग पदाधिकारी अशोक यादव, प्रशिक्षक माधव चंद्र चौधरी, परितोष पाठक आदि प्रशिक्षकों द्वारा करीब छह सौ मतदान कर्मियों को पहले दिन प्रशिक्षण दिया गया. —————————-” प्रथम पोलिंग ऑफिसर, द्वितीय पोलिंग ऑफिसर को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा इवीएम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.”-महीप सिंह, प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >