ुइंदिरा आवास व वृद्धा पेंशन में वसूली को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

पोड़ैयाहाट. प्रखंड के बाघमारा पंचायत के दर्जनों लाभुकों द्वारा इंदिरा आवास व वृद्धा पेंशन में वसूली के मामले को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में आंबाडीहा, कें दुआ, हरला, चोरबाद आदि गांवों के लाभुकों द्वारा इंदिरा आवास व वृद्धा पेंशन में पंचायत सेवक व मुखिया द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप लगाया […]

पोड़ैयाहाट. प्रखंड के बाघमारा पंचायत के दर्जनों लाभुकों द्वारा इंदिरा आवास व वृद्धा पेंशन में वसूली के मामले को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में आंबाडीहा, कें दुआ, हरला, चोरबाद आदि गांवों के लाभुकों द्वारा इंदिरा आवास व वृद्धा पेंशन में पंचायत सेवक व मुखिया द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है. लाभुकों ने इंदिरा आवास व वृद्धापेंशन के लिये पैसा लेने का आरोप लगाया है साथ ही बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है. लाभुक मोसमात रूपा, जयराम मुर्मू, बिहारी मुर्मू, संझली टुडू, देवी सोरेन, लाल बिहारी ठाकुर ने ज्ञापन में कार्रवाई की गुहार लगायी है.—————————–”मामले की जानकारी नहीं है. जांच के बाद ही कुछ पता चल सकता है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. ”-कुमार अभिषेक सिंह, बीडीओ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >