ओके::झामुमो कार्यालय में हुआ प्रत्याशी राजेश मंडल का स्वागत

जीवन एक पाठशाला है और कक्षाएं हमेशा बदलती रहती है : राजेश मंडल–पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझे टिकट दिया मैं उसका सम्मान करूंगा: राजेश मंडलसंवाददाता, गोड्डा स्थानीय मिशन चौक के पास बुधवार को झामुमो कार्यालय में प्रत्याशी राजेश मंडल के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झामुमो प्रत्याशी राजेश मंडल […]

जीवन एक पाठशाला है और कक्षाएं हमेशा बदलती रहती है : राजेश मंडल–पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझे टिकट दिया मैं उसका सम्मान करूंगा: राजेश मंडलसंवाददाता, गोड्डा स्थानीय मिशन चौक के पास बुधवार को झामुमो कार्यालय में प्रत्याशी राजेश मंडल के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झामुमो प्रत्याशी राजेश मंडल का स्वागत किया. इस मौके पर प्रत्याशी राजेश मंडल ने कहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने जिस उम्मीद से मुझे टिकट दिया है मैं उसका सम्मान करूंगा. सम्मान समारोह के बाद प्रत्याशी राजेश मंडल ने पत्रकार वार्ता भी की. प्रत्याशी श्री मंडल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को कड़ा जवाब दिया जायेगा. कई बार पार्टी बदले जाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन एक पाठशाला है और कक्षाएं हमेशा बदलती रहती है. इस मौके पर उपाध्यक्ष नीलरंजन वर्मा, शहादत अंसारी, निर्मल मंडल, सोम मरांडी , मो अंजर आलम मंच पर तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. झामुमो जिला अध्यक्ष क्यूम अंसारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.——————————————————–तसवीर-07 में स्वागत समारोह के दौरान प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष व राजेश मंडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >