80 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद

हनवारा. महगामा थाना क्षेत्र के करनू पंचायत के दुर्गापुर बहियार से 80 वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक का नाम कृपाल यादव बताया जाता है. ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बनियाडिह गांव का रहने वाला बताया जाता हैं.मृतक के बारे में बताया जाता है कि वे अपने समधी के यहां श्राद्ध में […]

हनवारा. महगामा थाना क्षेत्र के करनू पंचायत के दुर्गापुर बहियार से 80 वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक का नाम कृपाल यादव बताया जाता है. ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बनियाडिह गांव का रहने वाला बताया जाता हैं.मृतक के बारे में बताया जाता है कि वे अपने समधी के यहां श्राद्ध में कुशमी गांव आये थे. वहीं श्राद्ध के बाद डुमरिया हाट लाठी खरीदने के लिये गये थे. तब से वे लापता थे. बुधवार की सुबह क्षेत्र के अरहर खेत में मृतक की लाश मिली. पुलिस ने महगामा थाना में यूडी केस दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >