इसीएल में बम विस्फोट 10 लाख का नुकसान

महगामा : इसीएल की राजमहल परियोजना में सीएचपी के पास विद्युत पावर सब स्टेशन में बम के धमाके से सनसनी फैल गयी. इससे इसीएल को करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात इसीएल परियोजना कार्यालय से सटे सीएचपी […]

महगामा : इसीएल की राजमहल परियोजना में सीएचपी के पास विद्युत पावर सब स्टेशन में बम के धमाके से सनसनी फैल गयी. इससे इसीएल को करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात इसीएल परियोजना कार्यालय से सटे सीएचपी पावर स्टेशन में एकाएक बम धमाका हुआ. धमाके के बाद आसपास के सीआइएसएफ व प्राइवेट सुरक्षा जवान पहुंचे व मामले की तहकीकात की. इसके बाद घटना की सूचना ललमटिया थाना को दी गयी.

बम को सप्लाइ वाटर के पाइप में घुसा कर रखा गया था. धमाके के बाद पाइप सहित अन्य सामान बरबाद हो गया. सुरक्षा जवानों के अनुसार, बम असरदार था. धमाके से पावर स्टेशन में रखे सभी समान क्षतिग्रस्त हो गया. इलेक्ट्रॉनिक सामान को काफी नुकसान पहुंचा है. विस्फोट की घटना के बाद से ही परियोजना में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया.

बड़ा हादसा टला : बम विस्फोट के समय कार्यालय से कर्मी नहीं थे. इससे बड़ा हादसा टल गया. विस्फोट में बिजली के एक दर्जन उपकरण को क्षति पहुंची है. इसके बाद से ही परियोजना क्षेत्र का लाइट सिस्टम फेल हो गया है. वहीं वाटर सप्लाई का काम भी प्रभावित बताया जाता है. इस संबंध में धमाके के वक्त सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवानों के बदले सीजेएम गुणाधर पांडेय ने घटना की सूचना ललमटिया थाने को रात के वक्त ही दिया.

थाना में मामले को लेकर लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है. घटना के वक्त सीआइएसएफ का एक भी गार्ड सीएचपी कार्यालय में नहीं था. इसकी जानकारी भी दी गयी है.

क्या कहते है सुरक्षा प्रभारी

सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के सिक्युरिटी इंचार्ज शिवाजी राव यादव ने बताया कि इस कार्यालय के सुरक्षा की जिम्मेवारी नहीं सौंपी गयी थी. फलत: घटना के दैारान कोई भी गार्ड सुरक्षा पर तैनात नहीं थे.

क्या कहते है प्रभारी थाना प्रभारी

ललमटिया के प्रभारी थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने कहा कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >