पारिवारिक विवाद में जहर खाकर दी जाम

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के खरबारी गांव का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के कारण जहर खाकर जान दें दिया. मामला को लेकर पोड़ैयाहाट थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. घटना बीती रात की है. खरबारी गांव का रहने वाला नकुल ठाकुर का विवाद पुत्र व पुत्र वधु से होने […]

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के खरबारी गांव का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के कारण जहर खाकर जान दें दिया. मामला को लेकर पोड़ैयाहाट थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. घटना बीती रात की है. खरबारी गांव का रहने वाला नकुल ठाकुर का विवाद पुत्र व पुत्र वधु से होने के कारण रात के वक्त जहर खा लिया. स्थिति बिगड़ने पर आनन फानन में अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया. इस क्रम में पोड़ैयाहाट पुलिस द्वारा परिवार जनों को रोक कर पूछ ताछ के क्रम में रोगी की स्थिति की जानकारी लेकर इलाज के लिये भेज दिया. रास्ते में ही नकुल ने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर थाना प्रभारी जेड अली ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं पर पुलिस नजर रख कर जांच कर रही है. मामला पारिवारिक कलह बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >