प्रतिनिधि, बसंतराय राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को बसंतराय के राहा मैदान में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आजाद स्पोर्ट्स यूथ क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल मैच में धोरैया के कुरमाहाट की टीम ने विशनपुर की टीम को 3-0 से हरा दिया. खेल का उदघाटन क्लब के सचिव मो सुलेमान जहांगीर ने किया. इस मौके पर प्रेस दिवस की महत्ता पर अपनी बातों को रखते हुए सचिव श्री जहांगीर ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं. इनको सम्मान देने की जरूरत है. कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं. इस मौके पर मंच के महासचिव मो जब्बार आलम ने विजेता एवं उप विजेता को पुरस्कृत किया. वहीं मौके पर गुलाम रसूल, मो इदरीश, मो मोजाहिद, मजधर नमाज आदि मौजूद थे. ——————————————– तसवीर: 32 उदघाटन करते क्लब के सदस्य
वॉलीबॉल मैच में कुरमाहाट ने विशनपुर को 3-0 से हराया
प्रतिनिधि, बसंतराय राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को बसंतराय के राहा मैदान में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आजाद स्पोर्ट्स यूथ क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल मैच में धोरैया के कुरमाहाट की टीम ने विशनपुर की टीम को 3-0 से हरा दिया. खेल का उदघाटन क्लब के सचिव मो […]
