ओके::झंडा दिखा कर भाजपा ने रथ को किया रवाना

प्रतिनिधि, गोड्डाभाजपाइयों ने रविवार की देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तसवीर लगे रथ को पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया. भाजपा नेता एवं विस प्रत्याशी रघुनंदन मंडल ने रथ को रवाना किया. जो जिले के सभी प्रखंडों में घुम कर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेगा. रथ पर नरेंद्र मोदी का बैनर एवं […]

प्रतिनिधि, गोड्डाभाजपाइयों ने रविवार की देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तसवीर लगे रथ को पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया. भाजपा नेता एवं विस प्रत्याशी रघुनंदन मंडल ने रथ को रवाना किया. जो जिले के सभी प्रखंडों में घुम कर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेगा. रथ पर नरेंद्र मोदी का बैनर एवं फ्लैक्स लगा हुआ है. इस मौके पर मौजूद भाजपा के नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिये रथ को रांची से भेजा गया है. रथ को सभी प्रखंडों में घुमाया जाना है. इस मौके पर भाजपा नेता राजेश झा, मुनचुन झा, गणेश प्रसाद साह, हरिवंश मंडल सहित आशीष कुमार आदि थे.————————————-तसवीर:09 भाजपा के रथ को दिखाते भाजपाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >