महिला कोषांग की हुई बैठक

आपसी सुलह से एक दंपत्ति हुए विदा21 मामलों में सुनवाई जारीपति पत्नी के विवाद को सुलझा रही कोषांगतस्वीर: 01 सुनवाई करते कोषांग सदस्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डारविवार कोमहिला कोषांग की बैठक वरीय सदस्य मुजीव आलम की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सुनवाई के क्रम में 21 मामले की सुनवाई के पश्चात एक मामले का निबटारा कर विदाई […]

आपसी सुलह से एक दंपत्ति हुए विदा21 मामलों में सुनवाई जारीपति पत्नी के विवाद को सुलझा रही कोषांगतस्वीर: 01 सुनवाई करते कोषांग सदस्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डारविवार कोमहिला कोषांग की बैठक वरीय सदस्य मुजीव आलम की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान सुनवाई के क्रम में 21 मामले की सुनवाई के पश्चात एक मामले का निबटारा कर विदाई दी गयी. सदस्यों ने बताया कि नगर थाना अंतर्गत अमरपुर फतेह टोला की शांति देवी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव के हराधन साह के बीच चल रहे वादों का निबटारा किया गया है. इस मामले में लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़का पक्ष उस पर गलत आरोप लगा कर प्रताडि़त करने का काम करता था. चार माह से दोनों विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे. सदस्यों ने आपसी सुलह के आधार पर दंपति को विदा किया. इधर, सुनवाई के दौरान नया नगर के नौशाद शेख, चीरूडीह के चमुआ देवी, चीरूडीह की चनुआ देवी, धमसांय की सिंधु देवी, मालनी के श्रीराम भगत, मखनी के प्रकाश यादव, सुंडमारा की सीमा देवी, गौरीपुर की खतीजा खातून, काला डुमरिया की सकंुतला देवी, कुसुमघाटी की शनिचरिया देवी, कपसा टोला क ी जमीला बीबी, कारूडीह के कुलदेव यादव, असनबनी के मो शाहजहां, रानीडीह की बीबी जलसी, अमरपुर की पाथो देवी, बसंतपुर की कंुति देवी, रानीपुर के मो कबीर, मानिकपुर के रंजीत राय, कुसुमघाटी की सरिता देवी, बड़हरा की रूजीदा बीबी के मामले में सुनवाई जारी रही. मौके पर कोषांग सदस्य जयप्रकाश यादव, मो जीयाउद्दीन, गुलशन आरा, मुन्नी रानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >