तस्वीर: 10 नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंहनगर प्रतिनिधि,गोड्डानगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि गोड्डा शहर के हाट का सौंदर्यीकरण करने का काम तेजी से चल रहा है. हाट का अतिक्र मण मुक्त करा कर पूरी तरह से साफ-सफाई करा दी गयी है. नगर वासियों की सुविधा को ध्यान मंे रखते हुए गोड्डा हाट को डेली हाट के रूप में विकसित किया जायेगा. हाट की नियमित सफाई की व्यवस्था की गयी है. शिवपुर रोड को भी अतिक्रमण मुक्त करा कर व्यवस्थित किया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि हाट परिसर में दुकान बनाकर बेरोजगार को रोजगार प्रदान किया जाना है. हाट की सौंदर्यीकरण के अलावा लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. सड़क के किनारे सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, दूध विक्रेता को हाट परिसर में अस्थायी दुकान के माध्यम से बिक्री करने की अनुमति दी जानी है. ताकि सड़क अतिक्रमण मुक्त रह सके. नगर वासियों से आग्रह है सड़क पर, नाली में कूड़ा कचरा न फेंके. शहर को साफ व व्यवस्थित करने की अपील श्री सिंह द्वारा किया गया.
गोड्डा शहर हाट का होगा सौंद्रीकरण: अजीत
तस्वीर: 10 नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंहनगर प्रतिनिधि,गोड्डानगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि गोड्डा शहर के हाट का सौंदर्यीकरण करने का काम तेजी से चल रहा है. हाट का अतिक्र मण मुक्त करा कर पूरी तरह से साफ-सफाई करा दी गयी है. नगर वासियों की सुविधा को ध्यान मंे रखते हुए गोड्डा […]
