महगामा. महगामा एवं हनवारा के चौकीदारों को छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. चौकीदारों ने वेतन भुगतान की गुहार उपायुक्त से लगायी है. चौकीदार संघ के सचिव तौहिद आलम ने बताया कि महगामा एवं हनवारा में चौकीदारों की कुल संख्या 65 है. चौकीदारों का साफ कहना है कि अंचल कार्यालय के द्वारा प्राप्त आवंटन के आलोक में वेतन विपत्र बनाकर ट्रेजरी भेज दिया गया है परंतु टेजरी में विलंब किये जाने से मामला अटका हुआ है. चौकीदारों का कहना है कि पैसा के अभाव में महाजन से ऊंचे सूद पर कर्ज लेकर गुजारा कर रहे हैं. बच्चों के पठन पाठन पर भी असर पड़ रहा है. उपायुक्त से भुगतान किये जाने की गुहार लगायी है.
महगामा एवं हनवारा के चौकीदारों को भी छह माह से नहीं मिला वेतन
महगामा. महगामा एवं हनवारा के चौकीदारों को छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. चौकीदारों ने वेतन भुगतान की गुहार उपायुक्त से लगायी है. चौकीदार संघ के सचिव तौहिद आलम ने बताया कि महगामा एवं हनवारा में चौकीदारों की कुल संख्या 65 है. चौकीदारों का साफ कहना है कि अंचल कार्यालय के […]
