कोलियरी यूनियन के नेता के पुत्र की मौत

महगामा. झारखंड कोलियरी यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मरियानुस मरांडी के पुत्र सुशांत सोनू मरांडी के निधन पर कोलियरी मजदूर यूनियन के नेताओं ने शोक जताया है. मालूम हो कि श्री मरांडी के पुत्र की मौत रांची में सड़क दुर्घटना में मंगलवार को हो गयी थी. बुधवार को मृतक पुत्र का शव महगामा लाया गया जहां […]

महगामा. झारखंड कोलियरी यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मरियानुस मरांडी के पुत्र सुशांत सोनू मरांडी के निधन पर कोलियरी मजदूर यूनियन के नेताओं ने शोक जताया है. मालूम हो कि श्री मरांडी के पुत्र की मौत रांची में सड़क दुर्घटना में मंगलवार को हो गयी थी. बुधवार को मृतक पुत्र का शव महगामा लाया गया जहां घर पहंुच कर नेताओं ने शोक जाहिर किया. वहीं परिजनों को सांत्वना दी. मजदूर यूनियन के नेता रामजी साह, रविकांत सिंह, फबियानुस मरांडी, हीरालाल, मिस्त्री मरांडी एवं प्रमोद सोरेन ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा. नेताओं ने ही बताया कि स्व मरांडी रांची में बी कॉम में पढ़ रहे थे. रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >