महगामा में एक बार फिर बाइकर्स गिरोह का आतंक

-सरेआम राह चलती महिला के गले से छीना चेनमहगामा. महगामा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइकर्स गिरोह ने राह चलती महिला के गले से चेन छीन लिया. पीडि़त महिला का नाम सुभागी देवी बताया जाता है. इसीएल अस्पताल में नर्स के रूप मे कार्यरत है. घर लौटने के क्रम में आरसीएमपी के नजदीक घात […]

-सरेआम राह चलती महिला के गले से छीना चेनमहगामा. महगामा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइकर्स गिरोह ने राह चलती महिला के गले से चेन छीन लिया. पीडि़त महिला का नाम सुभागी देवी बताया जाता है. इसीएल अस्पताल में नर्स के रूप मे कार्यरत है. घर लौटने के क्रम में आरसीएमपी के नजदीक घात लगाकर गिरोह के लड़कों ने महिला के गले से झपट्टा मार कर चेन की छिनतई कर ली. हालांकि चेन नकली था महिला को राशि की क्षति नहीं हुई है. फिर भी गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को चुनौती दी है. महिला ने थाने जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. ऐसा नहीं है कि महगामा में यह पहली घटना है. इसके पूर्व भी ऊर्जा नगर एवं सटे इलाकों में बाइकर्स गिरोह के सदस्यों ने चेन छीनने का प्रयास कर चुके है. गिरोह के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने के बाद एक अंतराल के बाद छिनतई का प्रयास किया जाता है. अंतराल बितने के बाद पुलिस इस बीच शांत बैठ जाती है तो गिरोह के सदस्य आसानी से भयभीत कर अपनी मंशा में सफल हो जाते हैं.” बाइकर्स गिरोह पर नकेल कसे जाने का प्रयास पुलिस कर रही है. गिरोह के सदस्य की पहचान में पुलिस जुटी है. ”-पास्कल टोप्पो, थाना प्रभारी महगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >