पांच वर्षीय बच्चे की तालाब में डूब कर मौत

महगामा. महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक मोहनपुर के पांचों अंसारी का पुत्र बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुबह तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान तालाब की गहराई में जाने से सांस फूलने से मौत हो गयी. साथ […]

महगामा. महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक मोहनपुर के पांचों अंसारी का पुत्र बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुबह तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान तालाब की गहराई में जाने से सांस फूलने से मौत हो गयी. साथ नहाने गये बच्चों ने डूबने की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. जब तक परिजनों को डूबने की खबर मिलती तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. जुटे ग्रामीणों ने तालाब में प्रवेश कर डूबे बच्चे को बाहर निकाला. परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही चित्कार से गांव का वातावरण गूंज गया. सूचना मिलने पर हजारों की भीड़ ने घटनास्थल पर पहंुचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. खबर लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >