ओके::मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की दो लोगों की पिटाई

–मुखिया ने हस्तक्षेप कर विवाद सुलझाया–दोनों आरोपितों पर लगाया गया अर्थदंडप्रतिनिधि, महगामामहगामा के मुरलीटोक पंचायत के गुदिया गांव में ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी. पकड़े गये आरोपितों के पास से चोरी की गाय भी बरामद की गयी है. आरोपितों के नाम नतलाल […]

–मुखिया ने हस्तक्षेप कर विवाद सुलझाया–दोनों आरोपितों पर लगाया गया अर्थदंडप्रतिनिधि, महगामामहगामा के मुरलीटोक पंचायत के गुदिया गांव में ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी. पकड़े गये आरोपितों के पास से चोरी की गाय भी बरामद की गयी है. आरोपितों के नाम नतलाल मरांडी एवं अरविंद सोरेन है. आरोपितों पर गांव के भोला महाराणा की गाय चोरी करने का आरोप है. बताया जाता है कि आरोपित दोनों गाय की चोरी कर भाग रहे थे. पकड़े गये आरोपित बोआरीजोर के गोविंदपुर के बताये जाते हैं. गुदिया गांव के लोगों ने उनका पीछा कर मवेशी समेत पकड़ लिया और मौके पर ही उनकी पिटाई कर दी. मुरलीटोक पंचायत की मुखिया कदमी देवी ने बढ़ते विवाद को देखते हुए हस्तक्षेप किया. उन्होंने मामले का निबटारा करते हुए आरोपितों पर अर्थदंड लगा कर छोड़ दिया.———————————-तसवीर:20 में पकड़े गये आरोपितों को ग्रामीण दंड देते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >