पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने जगदीश

पथरगामा. पथरगामा प्रखंड पारा शिक्षक संघ का गठन किया गया है. जगदीश यादव को पारा शिक्षक संघ का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. इसके लिये प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में संकुल स्तरीय पारा शिक्षकों की बैठक हुई. राकेश रंजन की अध्यक्षता में शिक्षकों ने बैठक कर जगदीश यादव का चुनाव किया. इसमें […]

पथरगामा. पथरगामा प्रखंड पारा शिक्षक संघ का गठन किया गया है. जगदीश यादव को पारा शिक्षक संघ का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. इसके लिये प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में संकुल स्तरीय पारा शिक्षकों की बैठक हुई. राकेश रंजन की अध्यक्षता में शिक्षकों ने बैठक कर जगदीश यादव का चुनाव किया. इसमें संकुल अंतर्गत द्वारिचक, सुंदरमोर, दाढ़ी घाट व पथरगामा के पारा शिक्षक शामिल हुए. वहीं उपाध्यक्ष नीलांबर पोद्दार, सचिव कामदेव यादव, संयुक्त सचिव योगेंद्र महतो, संगलछन सचिव संझला टुड्डू, कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, प्रवक्ता राकेश रंजन का चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >