ठाकुरगंगटी : अंचल निरीक्षक विनय कुमार ठाकुर के साथ मारपीट के मामले में अनुसंधान तेज हो गयी है. मंगलवार को मेहरमा इंस्पेक्टर वेंकटेस शर्मा ने मारपीट की घटना की जांच करने पहुंचे.
श्री शर्मा ने कहा कि मारपीट की घटना सही है. इस बाबत थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव को मामले में सभी आरोपित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. कुछ दिन पूर्व सीआइ श्री ठाकुर के आवास में घुस कर मुखिया व उसके भाई ने गाली गलौज करते मारपीट की थी.
