पुलिस लाठीचार्ज में घायल महिला की मौत

गोड्डा : भुईयां, घटवाल मोरचा के आह्वान पर आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल महिला ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया. आंदोलन के दौरान घायल महिला तारामुनी पोड़ैयाहाट प्रखंड के रघुनाथपुर के भरना टोला की निवासी हैं. बुधवार को आंदोलनकारी व पुलिस के बीच हुई झड़प में तारामुनी के सिर […]

गोड्डा : भुईयां, घटवाल मोरचा के आह्वान पर आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल महिला ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया. आंदोलन के दौरान घायल महिला तारामुनी पोड़ैयाहाट प्रखंड के रघुनाथपुर के भरना टोला की निवासी हैं.

बुधवार को आंदोलनकारी व पुलिस के बीच हुई झड़प में तारामुनी के सिर में गंभीर चोटें आयी थी. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया था. पुत्र विनोद सिंह शव लाने के लिए रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >