ठाकुरगंगटी:चांदा पंचायत के महुवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो माह से मध्याह्न् भोजन बंद है. भोजन बंद होने के कारण स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम हो गयी है. अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में भोजन बंद होने के बाद से एक माह तक किसी ने भी सूधी नहीं लिया.
दूसरे माह में विभाग के द्वारा मध्याह्न् भोजन बंद होने की सूचना होने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस कारण दो माह से विद्यालय में मध्याह्न् भोजन बंद पड़ा है. बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं. जानकारी के अनुसार महुआवा उमवि में कुल 392 छात्र-छात्रएं हैं. जबकि शुक्रवार को विद्यालय में सौ से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं देखी गयी.
