बच्ची की हत्या कर फेंका शव !

पुल के नीचे फेंका मिला बच्ची का शव मेहरमा/ठाकुरगंगटी :मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया पिरोजपुर मुख्य मार्ग दिग्घी के समीप अज्ञात बच्ची का शवफेंका हुआ पाया गया है. बच्ची का शव पुल के नीचे फेंका गया था. उपरोक्त स्थान ठाकुरगंगटी प्रखंड के अंतर्गत आता है. मौक-ए-वारदात पर पर पहुंची पुलिस ने तफतीश के बाद शव […]

पुल के नीचे फेंका मिला बच्ची का शव
मेहरमा/ठाकुरगंगटी :मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया पिरोजपुर मुख्य मार्ग दिग्घी के समीप अज्ञात बच्ची का शवफेंका हुआ पाया गया है. बच्ची का शव पुल के नीचे फेंका गया था. उपरोक्त स्थान ठाकुरगंगटी प्रखंड के अंतर्गत आता है.
मौक-ए-वारदात पर पर पहुंची पुलिस ने तफतीश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. मेहरमा थाना प्रभारी भरत राम ने बताया कि बच्ची के शव को कब्जे में लिया गया है. लेकिन अभी तक बच्ची की पहचान नहीं हो पायी है.
बच्ची के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाये गये है. बच्ची की उम्र तकरीबन 12 वर्ष है. गला दबाकर हत्या क रने की आशंका जतायी जा रही है. बच्ची का शव पानी में तैर रहा था. शव को देखने के लिये आसपास के सैकड़ों ग्रामीण जुटे हुए थे. पुलिस बच्ची की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
गांव में चर्चा का विषय बना
बच्ची का शव मिलने के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीण बच्ची की हत्या की आशंका जता रहे है. ग्रामीणों का कहना था कि बच्ची के साथ गलत करके हत्या की गयी है.
पुलिस जांच में जुटी
घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस अधिकारी बच्ची की पहचान करने में जुटे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >