स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी तीन एंबुलेंस

गोड्डा : वर्षो से स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की कमी अब दूर होने वाली है. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग को तीन एंबुलेंस मिल रही है. एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सांसद तीनों एंबुलेंस का ऑन लाइन उदघाटन करेंगे. बता दें कि यहां एंबुलेंस की कमी के चलते […]

गोड्डा : वर्षो से स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की कमी अब दूर होने वाली है. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग को तीन एंबुलेंस मिल रही है. एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सांसद तीनों एंबुलेंस का ऑन लाइन उदघाटन करेंगे.

बता दें कि यहां एंबुलेंस की कमी के चलते रोगियों के परिजनों को निजी एंबुलेंस भाड़े पर लेकर इलाज के लिए भागलपुर, रांची, बोकारो जाना पड़ता था. अब स्वास्थ्य विभाग के पास एंबुलेंस आ जाने से रोगियों को इस परेशानी से निजात मिलेगी. तीनों एंबुलेंस 24 घंटे सेवा देगी. सीएस के निगरानी में तीनों एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग में रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >