प्री-मॉनसून ने खोली नपं की पोल

मुहल्लों की सड़कों पर जल जमाव व कूड़े का अंबारगोड्डा : मॉनसून के पहले हुई बारिश ने नगर पंचायत के वायदे की पोल खोल दी. मुख्यालय के कई मुहल्लों की सड़कों पर जल जमाव व जमा कचरा से निकल रहे सड़ांध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. यहां से लोगों का गुजरना तक […]

मुहल्लों की सड़कों पर जल जमाव व कूड़े का अंबार
गोड्डा : मॉनसून के पहले हुई बारिश ने नगर पंचायत के वायदे की पोल खोल दी. मुख्यालय के कई मुहल्लों की सड़कों पर जल जमाव व जमा कचरा से निकल रहे सड़ांध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

यहां से लोगों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है. बस स्टैंड में जमा पानी से यात्रियों को भी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. बारिश का मौसम आने में अब कुछ दिन ही शेष है, लेकिन अब तक न तो नालियों की सफाई करायी गयी है और न ही जिन मुहल्ले में नाली नहीं है वहां नाली का निर्माण. शहरवासियों को अभी से ही यह चिंता सता रही है कि हल्की बारिश से में यह स्थिति है तो आगे क्या होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >