विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के भेलायडीह गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार मृतका का नाम संजीदा खातून (35 वर्ष) है. संजीदा का भाई नौशाद आलम में महगामा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. नौशाद का आरोप है कि संजीदा के ससुराल […]

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के भेलायडीह गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार मृतका का नाम संजीदा खातून (35 वर्ष) है. संजीदा का भाई नौशाद आलम में महगामा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. नौशाद का आरोप है कि संजीदा के ससुराल वालों ने मारपीट कर उसकी बहन की हत्या कर दी और शव को फंदे से झूला दिया.

दर्ज प्राथमिकी में उसने मृतका के पति, भैंसुर, देवर सहित छह पर हत्या व हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपित ससुराल के लोग फरार हो गये. पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी. मृतका का शव पंखा से झूलते पाया गया. सूचना पाकर पहुंचे महगामा थाना के श्री कांत ओझा व त्रिपूरारी मिश्र ने शव के पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.आरोपित फरार हैं. धर पकड़ के लिये छापेमारी की जायेगी.’’

– एस के ओझा,सअनि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >