किसानों को सता रही सिंचाई की चिंता

अब तक नहीं हुई कझिया नदी पर बने गार्ड वॉल की मरम्मतगोड्डा : कझिया नदी में चार सालों से टूटा गार्डवाल का मरम्मत नहीं किये जाने से सदर प्रखंड के किसानों को पटवन की चिंता सताने लगी है. गार्डवाल के निर्माण होने से रजदांड़ के सहारे कझिया नदी का पानी आसानी से कुल आठ मौजा […]

अब तक नहीं हुई कझिया नदी पर बने गार्ड वॉल की मरम्मत
गोड्डा : कझिया नदी में चार सालों से टूटा गार्डवाल का मरम्मत नहीं किये जाने से सदर प्रखंड के किसानों को पटवन की चिंता सताने लगी है. गार्डवाल के निर्माण होने से रजदांड़ के सहारे कझिया नदी का पानी आसानी से कुल आठ मौजा के खेतों तक पानी पहुंचाने का साधन है.

गार्डवाल के कारण बरसाती पानी नदी में सीधे न बहकर आसानी से दांड होते हुए दियारा, सिमरडा, लालपुर, ककना, पंचकाठी व नीलकंठपुर आदि मौजा के हजारों एकड़ खेतों तक पानी पहुंचाने का साधन था, लेकिन लघु सिंचाई विभाग के अपेक्षा से बीते चार सालों में भी गार्ड वाल का निर्माण नहीं किया जा सका है.

इस बार भी हजारों एकड़ भूमि पटवन के अभाव में बेकार हो जायेगी. दो वर्षो से पानी के अभाव में खरीफ की खेती करना भी किसानों के लिए अलाभकर होता जा रहा है. पानी नहीं पहुंचने से गत वर्ष 2012 में सैकड़ों एकड़ धान की फसल खेतों में ही सूख गये.
– अविनाश कुमार –

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >