जने तीन बच्चों में दो की मौत

गोड्डा में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता गोड्डा : स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण सुंदरपहाड़ी के गर्भवती नमीता हेंब्रम द्वारा जन्म दिये गये तीन शिशुओं में से दो की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना पंचायत अंतर्गत मोनाडीह गांव में गर्भवती नमीता को अस्पताल ले जाने के लिए जब […]

गोड्डा में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता

गोड्डा : स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण सुंदरपहाड़ी के गर्भवती नमीता हेंब्रम द्वारा जन्म दिये गये तीन शिशुओं में से दो की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना पंचायत अंतर्गत मोनाडीह गांव में गर्भवती नमीता को अस्पताल ले जाने के लिए जब ममता वाहन को सूचना दी गयी तो लगभग एक घंटे बाद पहुंचा.

वहीं सुंदर पहाड़ी अस्पताल में चिकित्सक द्वारा इलाज करने से पल्ला झाड़ लेने पर सदर अस्पताल आने के क्रम में रास्ते में ही नमीता ने एक शिशु को जन्म दे दिया. रात में दो अन्य शिशु को जन्म दिया. इलाज के अभाव में उन दो बच्चों ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >