बिजली संकट जारी

गरमी से जीना हुआ मुहाल गोड्डा : जिले में बेताहासा पड़ रही गरमी व लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. भीषण गरमी जहां लोगों क ो झुलसा रहा है वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति से अपभाक्ताओं में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है. सुबह आठ बजे से ही क्षेत्र में गर्म हवाओं […]

गरमी से जीना हुआ मुहाल

गोड्डा : जिले में बेताहासा पड़ रही गरमी व लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. भीषण गरमी जहां लोगों क ो झुलसा रहा है वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति से अपभाक्ताओं में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है. सुबह आठ बजे से ही क्षेत्र में गर्म हवाओं का चलने का दौर शुरू हो जाता है. जिससे बाहर के कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर 12 बजते-बजते सड़क पूरी तरह से सुनसान हो जा रहा है. सड़कों पर केवल बड़ी व छोटी कार व बसों को छोड़कर दोपहिया-तिपहिया वाहन कम ही दिखाई दे रहे है.

सोमवार को ही जिले का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. जबकि रविवार को तापमान 45 डिग्री रहा. मई माह के पहले सप्ताह में ही लू अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >