बाइक पलटने से दो घायल

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव के पास मंगलवार को बाइक पलटने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक पर मो अशरफ एवं मो जहांगीर सवार थे. दोनों मेहरमा के रजाैन के रहने वाले हैं. शादी का न्योता देने महगामा आये थे. न्योता देकर कस्बा से लौटने के क्रम में […]

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव के पास मंगलवार को बाइक पलटने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक पर मो अशरफ एवं मो जहांगीर सवार थे. दोनों मेहरमा के रजाैन के रहने वाले हैं. शादी का न्योता देने महगामा आये थे.

न्योता देकर कस्बा से लौटने के क्रम में यह दुर्घटना घटी. घायल जहांगीर ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी. अनियंत्रित होने से दुर्घटना घटी. बाइक मो अशरफ चला रहा था. अशरफ के सिर, चेहरा एवं पैर में चोटें आयी हैं. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं जहांगीर को अंदरूनी चोटें आयी हैं. बेहतर इलाज के लिये उन्हें भागलपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक पैशन प्रो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >