बाबा साहेब के मार्ग पर चलने का संकल्प

जयंती पर याद किये गये डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित गोड्डा : स्थानीय ओल्ड डीआरडीए परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. विभिन्न संगठनों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. शहर के लोहिया नगर मुहल्ले के हरिजन टोला निवासियों द्वारा […]

जयंती पर याद किये गये डॉ. भीमराव आंबेडकर

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित

गोड्डा : स्थानीय ओल्ड डीआरडीए परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. विभिन्न संगठनों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. शहर के लोहिया नगर मुहल्ले के हरिजन टोला निवासियों द्वारा गंगाराम दास के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया.

शिक्षक मोहन प्रसाद ने कहा कि युवाओं को डॉ. साहेब के सिद्धांत पर चलने की जरूरत है. मौके पर मुन्नी देवी, राकेश पासवान, रंजन कुमार, बहादुर लेथा, महेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, पुतूल देवी, उगया देवी, तूफान कुमार, सुभाष कुमार, केथिया देवी, विनोद ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >