अस्पताल में विवाहिता की मौत

दो दिन पहले ससूरालवालों ने केरोसिन छिड़कर महिला को आग के हवाले कर दिया था गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंग्टा मुहल्ले में ससुरालवालों के यातना की शिकार ललीता देवी की मौत देर शाम हो गयी. मृतक ललीता देवी के पति मसुदन ठाकुर सहित ससुरालवालों पर केरोसिन छिड़कर मारने का आरोप विवाहिता ने अपने […]

दो दिन पहले ससूरालवालों ने केरोसिन छिड़कर महिला को आग के हवाले कर दिया था

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंग्टा मुहल्ले में ससुरालवालों के यातना की शिकार ललीता देवी की मौत देर शाम हो गयी. मृतक ललीता देवी के पति मसुदन ठाकुर सहित ससुरालवालों पर केरोसिन छिड़कर मारने का आरोप विवाहिता ने अपने फर्द बयान में लगाया था.

विवाहिता का 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था. सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. रविवार को देर शाम विवाहिता ने सदर अस्पताल में अंतिम सास ली. विवाहिता ने पति सहित सास, ससुर, देवर, देवरानी पर मारपीट करने व साजिश कर केरोसिन छिड़क कर मारने का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >