गोड्डा : तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले दिन गोड्डा लोकसभा सीट पर नामांकन नहीं हो पाया. दो प्रत्याशियों ने परचा खरीदा है. भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे एवं बसपा प्रत्याशी मनहर ने परचा खरीदा है. वहीं दूसरी ओर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा ने नामांकन के पहले दिन निर्वाचन कक्ष में प्रत्याशियों का इंतजार किया.
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन होने की उम्मीद कम है. प्रत्याशियों द्वारा शनिवार को ही परचा खरीदा गया है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दो उम्मीदवारों ने परचा खरीदा है. भाजपा प्रत्याशी से 25000 रुपये एवं मनहर से 12,500 रुपये नाजिर रसीद के रूप में वसूली की गयी है.
