नहीं मिला इंदिरा आवास

ग्रामीण काटते रहे प्रखंड कार्यालयों का चक्कर पथरगामा : पथरगामा के गंगटा कला पंचायत में सरकार की योजना का लाभ आम लाभुकों को नहीं मिल पाया. पंचायत के खैरा गांव के महतो टोला गांव में सरकारी योजनाओं का बुरा हाल है. यहां के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का सरकारी की जन कल्याण […]

ग्रामीण काटते रहे प्रखंड कार्यालयों का चक्कर

पथरगामा : पथरगामा के गंगटा कला पंचायत में सरकार की योजना का लाभ आम लाभुकों को नहीं मिल पाया. पंचायत के खैरा गांव के महतो टोला गांव में सरकारी योजनाओं का बुरा हाल है. यहां के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का सरकारी की जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

ग्रामीणों में जो इसके हकदार थे उनको इंदिरा आवास, लाल कार्ड एवं वृद्धा पेंशन भी नहीं दिया गया. लाभुक प्रखंड का चक्कर लगाते लगाते थक गये लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी. गांव में कुल 60 घर हैं जिसकी आबादी 300 है. गांव में दो दर्जन से उपर महिला एवं पुरुष वृद्ध है जिनको आज तक पेंशन नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >