गोड्डा : आदर्श आचार संहिता की जिले में धज्जियां उड़ रही हैं. पदाधिकारियों द्वारा लगातार आचार संहिता का पालन करने को कहा जाता है, लेकिन सतही तौर पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है. आचार संहिता लागू होने के बाद अब भी शहर के दो स्थानों में प्राइवेट व सरकारी बस स्टैंड के सामने एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी की तसवीर लगे होर्डिग लगे हुए हैं.
यह जानकारी मिलने पर आचार संहिता कोषांग पदाधिकारी सह एसडीओ गोरांग महतो ने मामने की जांच करने की बता कही है. वहीं नगर पंचायत के विशेष पदाधिकारी शिवाजी भगत को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. होर्डिग जब्त करने के अलावा किसी भी तरह की मामले पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गयी.
