गीता के अनुसार 20 अप्रैल को वह अपने घर में बिस्तर पर लेटी हुई थी. इसी दौरान बड़े बेटे मुकेश शर्मा ने जान से मार देने की नीयत से चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया. देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित पुत्र मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पूरे मामले की जांच जारी है.
Giridih News :युवक ने चाकू मारकर मां काे किया घायल, गिरफ्तार
Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव में पुत्र ने अपनी मां को चाकू मारकर घायल कर दिया. इस मामले में घायल मां गीता देवी ने देवरी थाना में शिकायत की. गीता की शिकायत पुलिस ने कांड (संख्या 37/26) अंकित कर आरोपित मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
