अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शनिवार रात कोडरमा के जोड़ासीमर गांव में एक दुखद घटना हुई, जहाँ इलाज कराकर लौट रहे युवक आदित्य राय की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है.

गावां थाना क्षेत्र की पसनौर पंचायत अंतर्गत जोड़ासीमर गांव में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जोड़ासीमर निवासी आदित्य राय के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.

इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार आदित्य राय अपनी मां रुना देवी के साथ बासोडीह से इलाज कराकर घर लौट रहा था. इसी दौरान घर के समीप ही एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

कोडरमा सदर अस्पताल में हुई मौत

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल आदित्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया. कोडरमा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

रविवार दोपहर कोडरमा से शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मां रुना देवी समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Binod pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >