घटना सुबह साढ़े सात बजे की है. जानकारी के अनुसार सरिया रोड से एक युवक ब्लॉक मोड़ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान एक बोलेरो की चपेट में वह आ गया, जिससे युवक की मौत हो गयी. युवक का नाम संजीत कुमार (30) है. इधर, घटना के बाद वाहन भाग निकला. युवक के शव का बगोदर ट्रामा सेंटर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराया गया तथा शव परिजनों को सौंप दिया गया. विदित हो कि उक्त युवक घर में ही रहता था. युवक अस्वस्थ चल रहा था, पर काफी मिलनसार था. उसे क्रिकेट से काफी लगाव था. घटना पर कई लोगों ने शोक संवेदना भी व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
