चैती दुर्गा पूजा में आठवें दिन गुरुवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा करने के लिए शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा प्रखंड क्षेत्र चहल पहल तथा उमंग से भरा रहा. कई गुणों से परिपूर्ण सौंदर्य की देवी महागौरी की पूजा में श्रद्धालुओं ने मिठाइयों का भोग लगाया. महाआरती में भाग लेकर लोगों ने अपनी संतान, परिवार सहित सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान गुरुवार को कन्या पूजन भी किया गया. देर शाम जगह-जगह हनुमान जी के मंदिरों में पूजा हुई. इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान आदि नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कई जगहों पर पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.
Giridih News :मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजा, मंडपों-मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Giridih News :नवरात्र वासंतिक हो या शारदीय, श्रद्धालुओं के उत्साह व निष्ठा में कोई फर्क नहीं दिखता. चैती नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को पंडालों व मंदिरों में पूजा व दर्शन को उमड़ी भीड़ इसे साबित करती है. इस अवसर पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी.
