घायल महिला के पुत्र मो ताज ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि शनिवार को सभी लोग अपने घर पर थे. इस बीच गांव के मो हजू , मो सरफुद्दीन, मो हसन, मो शब्बीर, मो तौकीर आदि हरवे हथियार से लैस होकर उसके घर के दरवाजे पर आये और रास्ता की घेराबंदी करने लगे. मना करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे. हो हल्ला सुनकर उसकी मां शबनम खातून आयी, तो मो सरफुद्दीन ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया. इससे मां का सिर फट गया.
90 हजार रुपये निकालने का भी आरोप
आरोपितों ने घर में घुसकर 90 हजार रुपये निकाल लिये. घायल महिला को इलाज के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
