Giridih News :इलाज के क्रम में महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

Giridih News :राजधनवार रोड स्थित उमा पॉली क्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में इलाज करवा रही महिला अंजनी देवी (50) की मौत गुरुवार की सुबह हो गयी. परिजनों ने डॉक्टर पर महिला का गलत ढंग से इलाज करने का आरोप लगाते हुए सेंटर में जमकर हंगामा किया और शव को एक घंटे तक सरिया-राजधनवार रोड पर रखकर जाम कर दिया.

मृतका के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि वह हजारीबाग जिले के चलकुसा थाना अंतर्गत चौबे गांव का रहनेवाला है. मां को इलाज के लिए उमा पॉली क्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर आया. इलाज और जांच के क्रम में डॉ सोनू कुमार ने टाइफाइड का लक्षण बताते हुए इलाज शुरू किया. बुधवार की रात से ही उसकी मां की स्थिति बिगड़ने लगी. गुरुवार की सुबह जब क्लीनिक में लाया, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण

मौत की सूचना पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण और स्थानीय लोग पहुंचे और विरोध क्लीनिक में हंगामा करने लगे. उनकी मांग थी कि प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करे. काफी देर तक जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचे, तो लोग शव को सुबह नौ बजे सरिया-राजधनवार रोड पर रखकर जाम कर दिया. जाम की सूचना पर सरिया पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

इलाज में नहीं बरती गयी है अनियमितता

इस संबंध में डॉ सोनू कुमार ने कहा कि उनके यहां उक्त महिला का इलाज हुआ था, दवा भी दी गयी थी, जिससे वह ठीक भी हो गयी थी. इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गयी है. कहा कि परिजनों के सारे आरोप बेबुनियाद हैं. उनके क्लीनिक में सिर्फ ओपीडी मरीज का इलाज होता है, जहां सिर्फ दवा दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >