पति से बात करते देख महिला से मारपीट

एक महिला को अपने पति से बात करते देख उसकी पत्नी भड़क गई और मामला मारपीट में बदल गया. मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिला व एक पुरूष घायल हो गये. घायलों का इलाज बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है.

एक महिला को अपने पति से बात करते देख उसकी पत्नी भड़क गई और मामला मारपीट में बदल गया. मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिला व एक पुरूष घायल हो गये. घायलों का इलाज बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है. मामला महुआर पंचायत के एक गांव का है. बताया जाता है कि दोनों महिलाओं के बीच पुरानी रंजिश भी चल रही है. इसी बीच महिला को अपने पति से एकांत में बात करते देख दूसरी महिला आगबबूला हो गयी और मामला मारपीट में बदल गया. घटना में दोनों महिलाएं व बीच-बचाव करने आये पुरुष भी घायल हो गये. महिला का कहना है कि गांव की उक्त महिला के साथ पुरानी रंजिश चल रही है. वही महिला उसके पति के साथ एकांत में बात कर रही थी. दोनों को इस तरह से बात करने पर उसने विरोध किया. इसके बाद मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >