Giridih News :तिसरी प्रखंड मुख्यालय में आठ दिनों से पानी की सप्लाई बंद

Giridih News :तिसरी प्रखंड मुख्यालय में पिछले आठ दिनों से पानी की सप्लाई बंद है. इससे मुख्यालय क्षेत्र के 70 घरों में पानी की घोर किल्लत हो गयी है. लोग पानी का सप्लाई की मांग कर रहे हैं.

तिसरी स्थित रीजनल अस्पताल की पानी टंकी से उक्त 70 घरों में पानी की सप्लाई की जा रही थी. इसकी देखरेख का जिम्मा तिसरी के मुखिया किशोरी साव को दिया गया था. मुखिया ही पानी की सप्लाई करवा रहे थे. इसके बदले उपभोक्ताओं से प्रतिमाह सौ रुपये वसूली की जा रही थी. इधर, आठ दिनों पूर्व मोटर में खराबी के कारण सप्लाई बंद हो गयी है. अभी तक मोटर को बनाया नहीं गया है. इधर, गर्मी बढ़ने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है.

लोग नहीं दे रहे जलकर, मेंटनेंस में हो रही परेशानी : मुखिया

मुखिया किशोरी साव ने कहा कि मोटर चालू और बंद करने के लिए एक स्टाफ को रखा गया है. कई तरह के मेंटेनेंस का खर्च भी आता है. इसके बदले उपभोक्ताओं से सौ रुपए प्रति माह लिया जाता है, लेकिन कोई भी उपभोक्ता पैसा नहीं देता है. कहा कि मोटर को बनवाने में 5 हजार रुपये अधिक का खर्च है. पैसा नहीं मिलने से मोटर बनाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता समय पर पैसा दें, तो मोटर बनवाया जायेगा. इसके बाद पानी की सप्लाई शुरू हो पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >