इसके बाद क्रमवार सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलायी गयी. शपथ लेने वालों पार्षदों में रामकुमार रौशन, पायल कुमारी, रजनीश बरनवाल, चिंता देवी, कंचन देवी, राजा कुमार, दीपशंकर प्रसाद, अमित कुमार, गुड्डी कुमारी, विनीता कुमारी तथा मनीष तुरी शामिल थे. शपथ ग्रहण के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया.
उपाध्यक्ष पद पर बनी आपसी सहमति
शपथ ग्रहण समारोह के बाद ग्रहण के पश्चात करीब 11:45 बजे उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. हालांकि सभी पार्षदों ने आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए वार्ड संख्या 10 की पार्षद विनीता कुमारी के नाम का प्रस्ताव रखा. प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया गया और उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया. इसके बाद उपायुक्त ने उन्हें भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों को नगर आयुक्त हर्षवर्धन कुमार ने धनवार स्थित नगर पंचायत कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया. इस दौरान बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा.भरोसे पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि : डीसी
शपथ ग्रहण के बाद उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी पार्षदों को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ आप सभी को चुना है, उस पर खरा उतरना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जायेगा, ताकि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास हो सके.
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने विकास को लेकर जतायी प्रतिबद्धता
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अध्यक्ष विनय संथालिया ने कहा कि धनवार नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे. भाजपा समर्थित प्रत्याशी नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभायेंगी. मौके पर एसी सिंह बिरुआ, डीपीआरओ तेज कुमार हस्सा, एसडीओ अनिमेष रंजन, डीसीएलआर सुनील कुमार प्रजापति, बीडीओ देवेंद्र कुमार व सीओ यशवंत कुमार सिन्हा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों मौजूद रहे.
