Giridih News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Giridih News: मृतक की पहचान हीरालाल महतो (25) पिता कार्तिक महतो करंबा बगोदर के रूप में हुई. युवक बाइक से गोपालडीह की ओर से बगोदर की और लौट रहा था. इसी दौरान पुराने टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया.

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी पुराना टोल प्लाजा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. घटना सोमवार रात नौ बजे की है. मृतक की पहचान हीरालाल महतो (25) पिता कार्तिक महतो करंबा बगोदर के रूप में हुई. युवक बाइक से गोपालडीह की ओर से बगोदर की और लौट रहा था. इसी दौरान पुराने टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने से युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर बगोदर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >