Giridih News :अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Giridih News :सरिया के सीओ के निर्देश पर सरिया थाना के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर किया गया, इसकी पुष्टि सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने की.

उन्होंने बताया कि जब्त बालू लदे ट्रैक्टर के चालक और मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. बता दें कि इन दिनों सरिया के अवैध बालू घाटों से बालू की तस्करी प्रतिदिन धड़ल्ले से जारी है.

400-500 ट्रैक्टर बालू की प्रतिदिन होती है ढुलाई

प्रतिदिन सिर्फ सरिया अंचल क्षेत्र से 400-500 ट्रैक्टर बालू की तस्करी कर सरिया, बगोदर, विष्णुगढ़ में खपाया और डंप किया जाता है. तस्कर बालू बिहार, उत्तरप्रदेश समेत अन्य जगों पर भी भेज रहे हैं. बालू के अवैध खनन से सरिया प्रखंड में जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है. वहीं, इन नदियों पर बने पुल की नींव भी कमजोर हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >